यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से दो और लोगों की मौत
ब्लाक समरेर के गांव तिगुलापुर में एक बार फिर बुखार बेकाबू होने लगा है।

मूसाझाग : ब्लाक समरेर के गांव तिगुलापुर में एक बार फिर बुखार बेकाबू होने लगा है। गांव में कई लोग एक साथ बुखार की चपेट में आ चुके हैं। वहीं शेर¨सह की 35 वर्षीय मीता की बुधवार रात मौत हो गई। मीता को चार दिन से बुखार आ रहा था। वहीं इसी गांव के रमेश की दो साल की बेटी देवश्री की भी गुरुवार दोपहर बुखार की चपेट में आकर मौत हुई है। गांव में फाल्सीपेरम मलेरिया होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम इस गांव में सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची। जबकि दर्जनों लोग बीमार हैं।
