यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से फिर छह लोगों की मौत
जिले में बुखार ने एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाया है। फिर छह लोगों की जान ले ली।

बदायूं : जिले में बुखार ने एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाया है। रविवार शाम से सोमवार रात तक अलग स्थानों पर छह लोगों की बुखार की चपेट में आकर मौत हुई है।
संसू, कुंवरगांव : सालारपुर ब्लाक के ग्राम फरीदपुर चकोलर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित थे। रविवार रात उनकी मौत हो गई। इसके अलावा दुगरैया निवासी बाबू की चार साल की बेटी सोनी भी तीन दिन से बुखार से ग्रसित थी। उसकी भी मौत हुई है। संसू, सैदपुर : कस्बा के मुहल्ला दुल्हन निवासी अच्छन की 65 वर्षीय पत्नी मुकेशा बेगम को रविवार को बुखार आया लेकिन हालत में सुधार न आने पर उनकी मौत हो गई। संसू, मूसाझाग : ब्लॉक समरेर के गांव हसनपुर निवासी 50 वर्षीय नन्हें को चार दिन से बुखार था। उनकी भी मौत हो गई। इसके अलावा शाहिद की पत्नी हुसन बानो की भी सोमवार दोपहर बुखार से मौत हुई है। ताहिर की 45 वर्षीय पत्नी इंद्राणी की सोमवार शाम बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि तमाम लोग फाल्सीपेरम मलेरिया से ग्रसित हैं।
फाल्सीपेरम के 54 मरीज मिले
जासं, बदायूं : सीएमओ डॉ. आशाराम ने बताया कि जनपद में •िाला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय टीमों द्वारा बुखार के 522 रोगियों को उपचार किया गया एवं 246 रोगियों की रक्त पट्टिकायें बनायी गयीं तथा 475 रोगियों की किट से जांच की गई। इनमें 54 मरीज फाल्सीपेरम मलेरिया के मिले हैं। इसके अलावा 12 सौ गोलियां क्लोरीन की बांटी गईं। जगत ब्लाक में फा¨गग कराई गई।
