कीटनाशक दवाएं जमीन को कर रहीं बंजर
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की ओर से सद्भावना की ओर से किसान महासम्मेलन कराया।
बदायूं : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की ओर से सद्भावना की ओर से किसान एवं समृद्ध गांव विषय पर हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज में किसान महासम्मेलन कराया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने शाश्वत यौगिक खेती से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वहां पहुंचे किसानों का निश्शुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया।
इससे पहले सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, एसएसपी अशोक कुमार ¨सह, लखनऊ के सहायक कृषि निदेशक विशाल तिवारी, ब्रह्माकुमारीज के कृषि एवं ग्राम्य विकास प्रभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके राजू, संभांग निदेशिका प्रयागराज वीके मनोरमा, वीके सरोज ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता वीके राजू ने कहा कि अधिक उत्पादन के लालच में किसान खेतों में रासायनिक व कीटनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे उर्वरा शक्ति प्रदान करने वाले कीटों का नाश हो रहा है। जमीन बंजर हो रही है और जीव-जंतु मर रहे हैं। दूषित अन्न के प्रभाव से ब्लडप्रेशर, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो रही हैं। शाश्वत यौगिक खेती में राजयोग की शक्तियों का प्रयोग करके कुछ जैविक खादों की सहायता से अच्छी व स्वस्थ फसल प्राप्त कर सकते हैं। सकारात्मक चिंतन के साथ उगाए गए अन्न का प्रभाव सीधे मन पर पड़ता है। पलवल से आए वीके राजेंद्र ने कहा कि अन्न उगाने की विधा में अगर किसान दया व प्रेम का समावेश कर ले तो तमाम जीव-जंतु किसानमित्र बन जाएंगे। उन्होंने किसानों को गोरक्षा की शपथ दिलाई। सहायक कृषि निदेशक ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि अन्न और मन दोनों शुद्ध हो जाएं तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। एसएसपी ने कहा कि प्रकृति की दी हुई देन का सभी को सदुपयोग करना चाहिए। पेड़-पौधों पर हमारी शुभ भावनाओं का प्रभाव हो सकता है तो मनुष्य पर क्यों नहीं। सदर विधायक ने कहा कि सकारात्मक भाव से बोए हुए बीज का फल निश्चित रूप से अच्छा होगा। हमारी संस्कृति विश्व को शांति व सछ्वाव का संदेश देती है। निदेशक मनोरमा ने कहा कि एक-दूसरे के करीब आने से सछ्वाव आता है। ऋषि और कृषि भारत की शान रहे हैं। गोकुल की झांकी और शाश्वत एवं खेती एवं ग्राम विकास की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कासगंज के सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, खिजर अहमद, रामजस अनेजा, हरमेश ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह, धीरेंद्र यादव, वीरेंद्र धींगड़ा, अक्षत अशेष, मुन्ना लाल शाक्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीके राखी व आभार वीके करूणा ने जताया।