खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, यूरिया न मिलने के कारण फसलें हो रहीं खराब
ब्लाक जगत के इफ्को खाद सेवा केंद्र खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को हंगामा किया। किसानों का कहना था कि खाद मिलने की आस में सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं।
बदायूं, जेएनएन : ब्लाक जगत के इफ्को खाद सेवा केंद्र खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को हंगामा किया। किसानों का कहना था कि खाद मिलने की आस में केंद्र पर सुबह से ही भूखे प्यासे आकर लाइन में लग जाते हैं। यहां तक कि घर का कामकाज छोड़ महिलाएं भी पहुंच रही हैं। जबकि यहां खाद नहीं मिल रही है। गांव रिझौली, पड़ौआ, मुहम्मद नगर सुलरा, कुलचौरा, इस्लामगंज, रहमा आदि दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने बताया कि समय पर यूरिया न मिलने के कारण फसलें खराब हो रही हैं। धान की रोपाई के समय और ज्वार-बाजरा में यूरिया लगाना जरूरी है लेकिन समितियों पर खाद नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर अवधेश कुमार, जयदेव, सोमवती, राजबाला, करण सिंह व वेद प्रकाश आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।