Move to Jagran APP

आत्मरक्षा कैसे करें, इसके लिए छात्राओं को दिए टिप्स Badaun News

बालिका सुरक्षा अभियान के तहत इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताए गए।

By Edited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:10 PM (IST)
आत्मरक्षा कैसे करें, इसके लिए छात्राओं को दिए टिप्स Badaun News
आत्मरक्षा कैसे करें, इसके लिए छात्राओं को दिए टिप्स Badaun News
बदायूं, जेएनएन : बालिका सुरक्षा अभियान के तहत थाना पुलिस ने कस्बा उसावां स्थित पुष्पकुंज भगवान दास इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को बालिका हित में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। महिला हेल्प लाइन के नंबर भी छात्राओं को नोट कराए गए।

उप निरीक्षक राहुल सिंह पुंडीर ने कहा कि महिला व बालिका उत्पीड़न के खिलाफ शासन तो सख्त कदम उठा ही रहा है। साथ ही आप लोगों को भी सक्रियता बरतनी होगी। यदि आपके साथ कोई ज्यादती करने की चेष्टा करे तो उसे छिपाएं नहीं, बल्कि सामने आकर मुकाबला करें। महिला पुलिस कर्मी ने उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए। कॉलेज की प्रधानाचार्या योगेश जौहरी संगीता ने भी बच्चियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.