निबंध प्रतियोगिता में अंजुम व स्लोगन में विनीता अव्वल
साक्षरता सप्ताह मनाए जाने के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बदायूं : साक्षरता सप्ताह मनाए जाने के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी का भारत के विकास में योगदान विषय पर निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। 33 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्लोगन प्रतियोगिता में विनीता ¨सह को पहला, सोनाली पंत को दूसरा, अंजुम फातिमा को तीसरा स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में अंजुम फातिमा को पहला, आकांक्षा शर्मा को दूसरा, शिवांगी को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रौद्योगिकी के युग में संचार व्यवस्था, सूचना प्रसारण, इंटरनेट, दूरस्थ शिक्षा, टेली मेडीसन, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन कोर्सेस आदि पर छात्राओं ने विचार लिखे। बताया कि देश को अंततराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग स्थान देने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्लोगन प्रतियोगिता में सम्मलित 37 छात्राओं ने चाणक्य, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, डॉ. एजेपी अब्दुल कलाम आदि के कथनों को प्रस्तुत किया। साथ ही पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन आदि विषयों पर स्लोगन लिखे। निर्णायक डॉ. वंदना, डॉ. मनीषा भूषण रहीं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंबा प्रसाद, सह संयोजक डॉ. भगवान ¨सह रहे। प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को प्रेरित किया।