Move to Jagran APP

कन्या भोज करा भक्तों ने किया व्रतों का परायण

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई। घरों से लेकर मंदिरों तक में भक्तों ने कन्या भोज कराकर व्रतों का परायण किया। मंदिरों में माता के दर्शन और यज्ञ कर मनौती मांगी। शक्तिपीठ नगला मंदिर में नवमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। बिना मास्क के आए श्रद्धालुओं को पुजारी ने टोका।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:00 AM (IST)
कन्या भोज करा भक्तों ने किया व्रतों का परायण
कन्या भोज करा भक्तों ने किया व्रतों का परायण

जेएनएन, बदायूं : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई। घरों से लेकर मंदिरों तक में भक्तों ने कन्या भोज कराकर व्रतों का परायण किया। मंदिरों में माता के दर्शन और यज्ञ कर मनौती मांगी।

loksabha election banner

शक्तिपीठ नगला मंदिर में नवमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। बिना मास्क के आए श्रद्धालुओं को पुजारी ने टोका। भक्तों ने पुजारी से माता को भोग लगाया। माता की पूजा अर्चना कर बाहर जाकर कन्याओं को भोज कराया। कलक्ट्रेट से लालपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन कराकर माता से मन्नत मांगी। नवरात्र के अंतिम दिन होने वाले भंडारे कोरोना के चलते नहीं हो सके। संसू, उघैती : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी की पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया गया। कोरोना के चलते लोगों ने घरों में ही कन्या भोज कराया। बालिकाओं ने की हस्तनिर्मित प्रतिमाओं की पूजा

फोटो 25 बीडीएन 19

संस, सहसवान : मुहल्ला अकबराबाद में अनुराधा, साक्षी सक्सेना, पूजा, जया, सरोज, पूनम, मीनाक्षी आदि ने मिट्टी से देव प्रतिमाएं बनाई। फिर उनकी पूजा अर्चना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.