वाट्सएप ग्रुप से दूर होगी बिजली की समस्या
जागरण संवाददाता बदायूं उमस भरी गर्मी बढ़ने से लोड बढ़ने के साथ फाल्ट भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की समस्या समाधान को बिजली विभाग के अफसरों ने वाट्सग्रुप बनाने का निर्णय किया है। इसमें क्षेत्रीय सभासद और बिजली मीटर रीडर के अलावा संभ्रांत नागरिकों को जोड़ा जाएगा। गु्रप में शिकायत आते ही तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
जागरण संवाददाता, बदायूं : उमस भरी गर्मी बढ़ने से लोड बढ़ने के साथ फाल्ट भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की समस्या समाधान को बिजली विभाग के अफसरों ने वाट्सग्रुप बनाने का निर्णय किया है। इसमें क्षेत्रीय सभासद और बिजली मीटर रीडर के अलावा संभ्रांत नागरिकों को जोड़ा जाएगा। गु्रप में शिकायत आते ही तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
भीषण गर्मी में लोकल फॉल्ट बढ़ते हैं। उपभोक्ताओं से सूचना मिलने के बाद भी यह दूर नहीं किए जाते हैं। कहा जाता है कि उपकेंद्रों पर समस्या की जानकारी नहीं है। उपभोक्ताओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए विभाग ने सभी उपखंडों में वाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। सभी उपखंड के एसडीओ वाट्सएप ग्रुप बना रहे हैं। इससे किसी भी मोहल्ले में फाल्ट हो तो उसकी सूचना ग्रुप पर तुरंत मिले। निर्देश है कि सभी समस्याओं पर उपखंड अधिकारियों को फौरन रिप्लाई देना होगा। ठीक होने के बाद सूचना देने वाले उपभोक्ता को मैसेज से सूचना दी जाएगी। उधर, डीएम ने बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसीलों पर 22 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। वर्जन ::
सर्किल स्तर पर वाट्सएप ग्रुप संचालित है। इस पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को निपटाया जाता है। इसी क्रम में उपखंड स्तर पर भी वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इससे शिकायतों का निस्तारण शीघ्र समय में किया जाएगा।
- सुशील गर्ग, अधीक्षण अभियंता