बदायूं में पॉलीथीन में बंद आठ भ्रूण मिले
संसू, सिलहरी (बदायूं) : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जंगल में मजार के पास पॉलीथीन में बंद आठ भ्रू
संसू, सिलहरी (बदायूं) : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जंगल में मजार के पास पॉलीथीन में बंद आठ भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर में एक एंबुलेंस आई। उसमें से एक नर्स बाहर निकली थी। वही नर्स भू्रण वाली पॉलीथीन फेंक गई। पुलिस ने सभी भ्रूणों को कब्जे में ले लिया। एक भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामला शहर से करीब तीन किमी दूर बदायूं-दातागंज रोड का है। यहां आमगांव हदीरा के निकट हदीरा वाली मजार के पास शुक्रवार शाम के समय पॉलीथीन में लिपटे भ्रूणों को चील-कौवे नोंच रहे थे। यह देखकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अलग-अलग थैलियों में भ्रूण बंद होने की भनक लगते ही उनके होश उड़ गए। इसकी चर्चा देखते ही देखते आमगांव, लखनपुर, सोवरनपुर भजिया तक पहुंच गई तो वहां के लोग मौके पर पहुंच गए। भ्रूण सड़ चुके थे। ग्रामीणों ने डंडे से उन्हें खोलने का प्रयास किया तो बदबू आने लगी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी तो पीआरबी समेत पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और जगह-जगह पड़े भ्रूणों को कब्जे में लिया। आसपास खेत में काम करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि दोपहर के समय एक कार मजार के पास आई थी। जिसमें से एक नर्स गाड़ी से उतरी, उसने पहले मजार की साफ-सफाई की और मौका पाकर शवों को वहीं खेत में डालकर चली गई। यकीन के साथ तो कोई कुछ नहीं कह पा रहा था, लेकिन किसी प्राइवेट नर्सिंग होम की नर्स होने की चर्चा की जा रही थी। इस संबंध में प्रभारी एसओ राजीव राठी ने बताया कि लखनपुर निवासी एक किसान के खेत में भ्रूण मिला है, हालांकि आठ भ्रूण मिलने से इन्कार किया।