Move to Jagran APP

बदायूं में दवा लेने आई महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

उसका पति कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर दी, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के यहां दबिश दी तो आरोपी फरार हो गया।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Thu, 04 May 2017 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 03:35 PM (IST)
बदायूं में दवा लेने आई महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म
बदायूं में दवा लेने आई महिला से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

बदायूं (जागरण संवाददाता)। दवा लेने आई महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। आरोपी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर काफी समय से उसका यौन शोषण करता रहा। लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक तौर पर उत्पीड़न की शिकार महिला ने डॉक्टर की करतूत अपने पति को बताई तो वह दंग रह गया। सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

मीराजी चौकी इलाके में रहने वाली करीब 26 वर्षीय महिला बुखार आने पर करीब तीन महीने पहले पड़ोस के ही बीएएमएस डॉक्टर के यहां दवाई लेने गई थी। डॉक्टर ने उसको इंजेक्शन लगाने की बात कही और महिला को अंदर केबिन में ले गया। पास में मौजूद कंपाउंडर से इंजेक्शन लेकर उसने महिला को लगा दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। आरोप है, इसका फायदा उठाते हुए डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेसुध महिला का अश्लील वीडियो बना लिया गया। काफी देर बाद होश में आई महिला ने दवाई ली और घर चली गई। पीड़िता जब तीन दिन बाद अपने मासूम बच्चे की दवाई लेने डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर उसको अकेले में केबिन के अंदर ले गया। डॉक्टर ने महिला को अश्लील वीडियो दिखाया तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता उसके सामने काफी गिड़गिड़ाई, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी डॉक्टर उसको फोन से बुलाकर शारीरिक शोषण करता रहा।

लंबे समय तक पीड़िता यह सब झेलती रही, इससे उसकी हालत दिन पर दिन बिगड़ने लगी। उसके पति ने हाल ही में उस पर जोर डालकर उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पूछा तो महिला ने सारी बात बता दी। इसके बाद उसका पति कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के यहां दबिश दी तो आरोपी फरार हो गया।

पुलिस से शिकायत की तो कर दूंगा जिंदगी बर्बाद: आरोपी डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत करने पर पीड़िता की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। धमकी देने के बाद वह लगातार उसके साथ यौन शोषण करता रहा। हद तो तब हुई जब एक बार उसने महिला को अपने दोस्तों के सामने बुलाकर उसके साथ घिनौनी हरकतें कीं। काफी साहस करने के बाद महिला ने जब पुलिस के सामने मुंह खोला तो उसको मिलीं धमकियां सुनने के बाद सभी हैरत में पड़ गए। महिला के साथ दरिंदगी भरी वीडियो बनाने वाले डॉक्टर पर पूरी तरह हैवानियत सवार थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस रिमांड पर नेताओं को हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला

स्टाफ को घर पर भेजता था: महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह उसको लगातार प्रताड़ित करता रहा। महिला फोन पर आने से मना करती तो अपने स्टाफ को उसके घर पर भेजकर धमकी देता था। काफी समय तक महिला उसके चंगुल में फंसी रही। हद तो तब हुई जब महिला का पति वीडियो क्लिप डिलीट करवाने डॉक्टर के पास गया तो डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। उसके कहा कि वह वीडियो सोशल साइट्स पर डालकर पूरे परिवार को मरने पर मजबूर कर देगा। उसने पीड़िता के पति की एक बात नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार से हंस कर बात करने पर दे दिया तलाक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.