Move to Jagran APP

दहगवा गाव को मिला नगर पंचायत का दर्जा

शासन ने सेामवार को बदायूं जिले की दहगवां ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM (IST)
दहगवा गाव को मिला नगर पंचायत का दर्जा
दहगवा गाव को मिला नगर पंचायत का दर्जा

बदायूं: शासन ने सेामवार को बदायूं जिले की दहगवां ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया। इससे पूर्व उघैती को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। इधर, नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से दहगवां क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। बताते हैं कि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस ग्राम पंचायत की तकदीर बदली है। सत्ता में आने के बाद सदर विधायक महेश ने अपनी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कवायद तेज कर दी थी। चूंकि, उस कस्बे की जनसंख्या भी अधिक है, इसलिए विधायक भी लगातार प्रयासरत थे। इसी आधार पर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। सोमवार की देर रात नगर विकास मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। शासन से जारी किए लेटर में बताया गया कि सदर विधायक के प्रस्ताव पर दहगवां को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। दहगवा में हर्ष का माहौल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.