जिला बार के चुनाव में नामांकन आज
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार को होंगे।
बदायूं : जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार को होंगे। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव के अलावा संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के अतिरिक्त छह वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं छह सदस्य कनिष्ठ के पदों पर 11 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिला बार के निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश शर्मा के अनुसार आज जिला बार के मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में सुबह ग्यारह बजे से लेकर चार बजे तक अध्यक्ष पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद, महासचिव, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय एवं कोषाध्यक्ष के पद पर एवं छह वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर, छह कनिष्ठ, छह वरिष्ठ पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस प्रकार 20 पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।