जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फाय¨रग
कोतवाली क्षेत्र के गांव अथईया में गांव के मकानों के पीछे बुधवार रात जुएं को लेकर विवाद हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 01:40 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 01:40 AM (IST)
उझानी : कोतवाली क्षेत्र के गांव अथईया में गांव के मकानों के पीछे बुधवार रात जुआ हो रहा था। जिसमें जुआ को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने लगा। इस गांव निवासी चरन ¨सह (40) अपनी छत पर चढ़कर विवाद देखने लगा। इसी दौरान एक ईट आकर उसके सिर में लगी। जिससे वह लहुलुहान होकर छत पर गिर पड़ा। उसी दौरान इसी गांव निवासी शिवकुमार (18) पुत्र दीप ¨सह के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आरोप है कि चरन ¨सह के पक्ष के किसी व्यक्ति ने गोली मारी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चरन ¨सह व शिव कुमार ने कोतवाली पुलिस में एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें