बदायूं में चोक नाली और गंदगी से फैल रहीं बीमारियां
शहर में व्याप्त गंदगी से लोग परेशान है। साफ-सफाई न होने के चलते जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसे में शहर के मुहल्ला जवाहरपुरी जालंधरी सराय नेकपुर गांधीनगर शिवपुरम आदि में कई लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए हैं। बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। साफ-सफाई न होने की ही वजह रही कि सोमवार को हुई बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई।
जागरण संवाददाता, बदायूं: शहर में व्याप्त गंदगी से लोग परेशान है। साफ-सफाई न होने के चलते जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसे में शहर के मुहल्ला जवाहरपुरी, जालंधरी सराय, नेकपुर, गांधीनगर, शिवपुरम आदि में कई लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए हैं। बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। साफ-सफाई न होने की ही वजह रही कि सोमवार को हुई बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई।
जिले में इन दिनों मलेरिया, वायरल और डेंगू फैला हुआ है। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी, सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मी शहर की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर के अधिकतर बड़े नाले चोक हैं। उनमें गंदगी भरी पड़ी है। इसके चलते पीछे से आने वाला पानी आगे नहीं बढ़ रहा और वह सड़क पर बह रहा है। शहर के गांधी ग्राउंड से लेकर छह सड़का को जाने वाले रास्ते के नालों की सफाई हुए तीन चार महीने गुजर गए हैं, इसके बाद से यहां की सिल्ट तक नहीं निकाली गई। सुबह सफाई को आने वाले सफाईकर्मी ऊपर से पालीथिन आदि हटा कर पल्ला झाड़ लेते हैं। इसके अलावा सुबह के समय सफाई करने आने वाले कर्मचारी जहां मन होता है कूड़ा लगा देते हैं, इन कूड़े के स्थानों को उठाने आने वाले कर्मचारियों को पता ही नहीं होता, इसके चलते जो कूड़ा दिखाई देता वह उठा ले जाते हैं। बाद में अलग अलग जगह लगे कूड़े के ढेर पर जानवर पहुंच कर फैला देते हैं। हालत यह कि कई स्थान ऐसे हैं जहां से पांच दिन से कूड़ा उठा ही नहीं है। शहर के खाली पड़े प्लाट भी अब कूड़ा घर बन गए हैं। इनके बाहर और अंदर कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर में अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है। पटिया वाली गली के लोग खुद करते सफाई
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित पटिया वाली गली के लोगों ने बताया उनकी गली में कभी सफाई कर्मी आता ही नहीं है। गली के कुछ लोग कभी खुद सफाई कर लेते हैं तो कभी प्राइवेट कर्मचारी को बुलाकर सफाई कराते हैं। मुहल्ले के शिव गुप्ता, स्वरूप गुप्ता, रामचंद्र आदि ने पालिकाध्यक्ष से गली में सफाई कर्मी भेजने की मांग की है। नहीं हो रही फागिग
शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके बाद भी पालिका द्वारा अब तक फागिग कराने का कोई रोस्टर तैयार नहीं किया गया है। पालिका अधिकारी कभी कभार फागिग करा देते हैं, जो मुख्य स्थानों पर हो कर रह जाती है। इसके अलावा शहर के भीतरी और गली मुहल्लों में फागिग नहीं कराई गई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर के लोगों ने फागिग कराने की मांग की है। मुहल्ले के लोगों की बात
- शहर में व्याप्त गंदगी की जिम्मेदार नगर पालिका है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।
- विकास माहेश्वरी - शहर की नालियां चोक पड़ी है। इसके चलते ही संक्रामक बीमारियां बढ़ रही है।
-ध्रुवदेव गुप्ता - कई बार दो से तीन दिन तक कूड़ा उठाने वाले नहीं आते हैं। पालिका को सफाई करानी चाहिए।
- हामिद रसूल - शहर में फागिग कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कहीं फागिग नहीं कराई गई है।
- शिव स्वरूप गुप्ता वर्जन
सफाई निरीक्षकों को शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नालियां भी साफ कराई जा रही हैं। इसके लिए अभियान चलाकर काम कराया जाएगा।
- लालबहादुर, प्रभारी अधिशासी अधिकारी व एसडीएम सदर