विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से खौफजदा हैं लोग

By Edited By:
Published: Sun, 22 Sep 2013 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : मलेरिया और वायरल बुखार के प्रकोप के चलते लोग डेंगू को लेकर खौफजदा हैं। जबकि अभी तक की जांच में जिले में एक भी मरीज डेंगू का नहीं मिला है। डेंगू से मिलते जुलते लक्षणों के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

संक्रामक रोगों का सीजन चल रहा है। तेज बुखार के साथ शरीर, सिर व आंखों में दर्द की परेशानी लेकर मरीज लगातार अस्पताल आ रहे हैं। डेंगू से मिलते जुलते लक्षणों के चलते लोग खौफजदा हैं। अभी तक हुई जांचों में जिले में एक भी मरीज को डेंगू होने की पुष्टि नहीं हुई है।

एपीडेमिक सेल प्रभारी डा. डीवी सिंह के अनुसार अभी तक किसी भी मरीज को डेंगू होने की पुष्टि नहीं है। तेज बुखार के साथ शरीर के जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, आंखों में दर्द और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना डेंगू के लक्षण हैं। मलेरिया और वायरल में भी मरीज को तेज बुखार के साथ शरीर व सिर में दर्द होता है लेकिन शरीर पर चकत्ते नहीं पड़ते हैं। डेंगू से मिलते जुलते लक्षणों कारण लोगों में डेंगू को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अलबत्ता यदि किसी को डेंगू हो जाता है तो उस स्थिति से निपटने के लिए भी विभाग तैयार है। उन्होंने बताया कि जिले और ब्लाक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमें बना दी गई हैं।

डेंगू मरीज के लिए घातक है एस्प्रिन

डा. डीवी सिंह के अनुसार किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि होने पर पैरासिटामॉल दवा दी जाती है। कई बार लोग बुखार आने पर बिना डाक्टर को दिखाए ही बाजार से एस्प्रिन या कोई दूसरी दवा लेना शुरू कर देते हैं जो घातक हो सकता है। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लें और उसी के परामर्श के अनुसार इलाज करवाएं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर