Move to Jagran APP

डार्क जोन में होंगे सिंचाई के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना से डार्क जोन घोषित ब्लॉकों में अब ¨सचाई का संकट नहीं आएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 12:20 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 12:20 AM (IST)
डार्क जोन में होंगे सिंचाई के पुख्ता इंतजाम
डार्क जोन में होंगे सिंचाई के पुख्ता इंतजाम

बदायूं : प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना से डार्क जोन घोषित ब्लॉकों में अब ¨सचाई का संकट नहीं रहेगा। योजना के तहत डार्क जोन के सहसवान और अंबियापुर ब्लॉक में जल संचयन की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत तालाबों का जीर्णाेद्धार कर तालाबों पर पक्की संरचनाएं, इनलेट, आउटलेट, पौधरोपण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था भूमि संरक्षण विभाग ने कार्य कराने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। डार्क जोन में सबसे ज्यादा ¨सचाई की दिक्कत रहती है। वहां पर नए विद्युत कनेक्शन नहीं होते तो ऐसे में ट्यूबवेल भी संचालित नहीं हो पाते हैं। इससे किसानों की फसल में भी नुकसान रहता है।

loksabha election banner

किसानों को इस संकट से उभारने के लिए प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना का संचालन किया गया है। योजना के तहत डार्क जोन वाले ब्लॉकों में ¨सचाई के पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे।

इतनी पंचायतों को मिला बजट

अंबियापुर : ब्लॉक

- पुसगवां : 17.45 लाख

- हरगनपुर : 4.95 लाख

- बैरमई खुर्द : 14.01 लाख

- बनबेहटा : 8.51 लाख

- सतेती पट्टी गजा : 4.52 लाख

- उलैया : 13.95 लाख

विकास खंड सहसवान

- भीकमपुर टप्पा जामिनी : 29.05 लाख

- सगराय : 17.99 लाख

वर्जन ..

प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना के तहत डार्क जोन में ¨सचाई के विशेष इंतजाम कराए गए हैं। पंचायतों को बजट जारी किया है। तालाबों का सुंदरीकरण के साथ पौधरोपण भी कराया जाएगा। कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

- रमेश चंद्र, सीडीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.