Move to Jagran APP

बारिश में गिरा मकान, चार जानवरों की मौत

अब रिमझिम बारिश से कचे मकान गिरने लगे हैं। आधी रात कचा मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से चार जानवरों की मौत हो गई। वहीं चपेट में आने से गृहस्वामी भी घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 12:33 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:05 AM (IST)
बारिश में गिरा मकान, चार जानवरों की मौत
बारिश में गिरा मकान, चार जानवरों की मौत

जेएनएन, सिलहरी (बदायूं): अब रिमझिम बारिश से कच्चे मकान गिरने लगे हैं। आधी रात कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से चार जानवरों की मौत हो गई। वहीं, चपेट में आने से गृहस्वामी भी घायल हो गया।

loksabha election banner

हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी परवेज के घर में हुआ। परवेज का कच्चा मकान है। बारिश के बीच गुरुवार रात परवेज घर के एक कमरे में सो रहा था। कमरे के पास ही उसकी तीन बकरी व एक मवेशी खूंटे पर बंधे थे। देर रात अचानक मकान भरभरा कर चारों जानवरों पर ढह गया। गनीमत रही परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। रात में हुई धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण परवेज के घर पहुंच गए। जहां चारों जानवर मकान मलबे में दबे हुए थे। ग्रामीणों व परिवार के सदस्यों ने मलबे में दबे जानवरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की जान निकल चुकी थी। वहीं परवेज भी मलबे की चपेट में आने की वजह से चोटिल हो गया। शुक्रवार की सुबह तहसीलदार सदर रामनयन सिंह को इस की जानकारी दी गई तो उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंचकर घटना में क्षति की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.