मॉडल ही नहीं, व्यवहारिक जीवन में बचाएं जल
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देश पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से पुलिस मॉडर्न स्कूल में कार्यक्रम हुआ।
बदायूं : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देश पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से पुलिस मॉडर्न स्कूल में जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने जल को बचाने से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। जिला विज्ञान क्लब के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि सीडीओ रमेश चंद्र, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ उझानी भूषण वर्मा ने पहला स्थान पाने वाली प्रियंका आर्य, मेधावी, अनुष्का को एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
सीडीओ ने मॉडल का अवलोकन किया। कहा कि हमें केवल पोस्टर या मॉडल तक ही जल संरक्षण के बारे में नहीं करना है, बल्कि अपने व्यवहारिक जीवन में भी जल को बचाना है। पेयजल की अल्प मात्रा है। जिसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। एसपी सिटी ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल का संरक्षण परम आवश्यक है। एसके इंटर कॉलेज, जीजीआइसी बदायूं, जीआइसी बदायूं, ¨सग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समन्वयक विवेक जौहरी ने ने बताया कि 17 जनवरी को केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में विज्ञान रैली का आयोजन होगा। प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्रा ने आभार जताया। संचालन शिक्षिका रत्ना दीक्षित ने किया।