Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badaun News: कमरे में फंदे पर लटके मिले दंपती के शव, बड़ा भाई पत्नी सहित फरार; मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 12:55 PM (IST)

    Badaun Crime News In Hindi तरऊ गांव में उस वक्त खलबली मच गई जब एक घर में दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्रथम दृश्या इस प्रकरण को आत्महत्या मानकर चल रही है। लेकिन मृतका के पिता का कहना है कि हत्या के बाद परिवार में बड़ा भाई अपनी पत्नी को लेकर भाग गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

    Hero Image
    Badaun News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ के एक घर में दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। महिला के मायके पक्ष ने परिवार के लोगों पर ही हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव नगला तरऊ निवासी श्रीपाल के दो बेटे थे। बड़ा बेटा रूपेश मजदूरी तो छोटा बेटा मनोज राजमिस्त्री का काम करता था। दोनों के पास 25 बीघा जमीन है। वह दोनों एक ही घर में अलग−अलग कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दोनों भाइयों के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था।

    कमरे में देखा तो फंदे पर लटके थे शव

    पिता श्रीपाल के अनुसार सुबह दस बजे तक जब उनका छोटा बेटा मनोज और उसकी पत्नी रंजना कमरे से बाहर नहीं निकले तो अंदर झांककर देखा जहां उनके शव फंदे पर लटके मिले। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शव मिलने के बाद से बड़ा भाई रूपेश अपनी पत्नी समेत फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: गुरु पूर्णिमा के लिए मंदिर की गाइडलाइन जारी; बीमार, बच्चे व बुजुर्ग भीड़ में आने से बचें

    ये भी पढ़ेंः UP Weather: झमाझम बारिश या उमस आज फिर करेगी परेशान, पढ़िए कैसा रहेगा यूपी के जिलों में मौसम का हाल

    नोटः रिपोर्टर मौके पर हैं और खबर में तथ्य जुटा रहे हैं। जैसे ही तथ्य आते हैं, खबर अपडेट कर दी जाएगी। तब तक आप हमारे साथ जुड़े रहिए।