कविता से पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
महर्षि विद्या मंदिर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी व हिंदी कविता पाठ कराया गया।
फोटो 13 बीडीएन 03 जासं, बदायूं : महर्षि विद्या मंदिर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी व हिदी कविता पाठ प्रतियोगिता कराई गई। हर सदन को तीन वर्ग प्राइमरी, जूनियर, सीनियर में विभाजित करके प्रतियोगिता कराई। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ के माध्यम से रोचक तरीके से पेड़ लगाओ धरती बचाओ का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण को जागरूक किया। प्रधानाचार्य सीएस यादव ने कहा कि आधुनिक जीवन में निरंतर प्रकृति से छेड़छाड़ किया जा रहा है। जिससे निरंतर वायु प्रदूषण हो रहा है। इसके कारण असमय बाढ़, सूखा, पीने के पानी का अभाव बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करना आज के समय की जरूरत बन गई है। आज भी नहीं चेते तो आने वाले समय में और भी ज्यादा भयावह स्थिति हो जाएगी, जिसके उत्तरदायी हम स्वयं होंगे।