कांग्रेसियों ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
किसान जन जागरण अभियान चला रहे कांग्रेस नेताओं ने अंबियापुर बिल्सी खुशनुमा सतेती कुराऊ बुनियादपुर जंगल पुष्पगवा में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
जासं, बदायूं : किसान जन जागरण अभियान चला रहे कांग्रेस नेताओं ने अंबियापुर, बिल्सी, खुशनुमा, सतेती, कुराऊ, बुनियादपुर जंगल, पुष्पगवा में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अभियान कोआर्डिनेटर मोहम्मद शमीम याकूब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों की हितैषी रही है। किसानों की अनदेखी करने वाली पार्टी सत्ता से बाहर होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। बिजली बहुत महंगी हो गई है। आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायकों को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने की मांग की जाएगी। तीन मार्च को जिले की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन होगा। 6 मार्च को जिला अधिकारी को ज्ञापन देंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, पीसीसी सदस्य गौरव सिंह राठौर, मनोज, अब्दुल कादिर, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।