सीएए के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
नागरिकता संशोधन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध रैली की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। पार्टी कार्यालय पर ही कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। आसपास पुलिस तैनात रही। लावेला चौक के पास कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी।
जागरण संवाददाता, बदायूं : नागरिकता संशोधन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध रैली की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। पार्टी कार्यालय पर ही कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। आसपास पुलिस तैनात रही। लावेला चौक के पास कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी।
पिछले दिनों सीएए के समर्थन में भाजपा ने जन जागरूकता पदयात्रा रैली निकाली थी। इसके बाद कांग्रेस ने सीएए के विरोध में रैली निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी निवर्तमान महासचिव ओमकार सिंह एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। लावेला चौक पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें सांकेतिक रूप से गिरफ्तार भी किया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़कर वापस भेजा गया। निवर्तमान प्रदेश महासचिव ने सवाल उठाया कि कांग्रेस को धारा 144 लागू होने की बात कहकर अनुमति नहीं दी गई, तो 12 जनवरी को भाजपा को रैली निकालने की अनुमति क्यों दी गई थी। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में छात्रों, युवाओं और नागरिकों की आवाज दबाई जा रही है। इस दौरान हाजी नूरुद्दीन, प्रेमलता यादव, मुन्ना लाल सागर, गौरव सिंह राठौर, रफत अली खान, अरबाज रजी, बाबू चौधरी, अमन खान, मोहम्मद जावेद, सलीम सिद्दीकी, फरीद खान, एराज चौधरी, दाताराम कश्यप, बख्तर चौधरी, मोहम्मद यसब, सुनील आदि मौजूद रहे।