भाजपा के पास विकास के नाम पर कुछ नहीं
प्रांतीय आह्वान पर चल रहे कांग्रेस के पोल खोल अभियान के तहत म्याऊं ब्लॉक के चितेरी में कार्यक्रम हुआ।
बदायूं : प्रांतीय आह्वान पर चल रहे कांग्रेस के पोल खोल अभियान के तहत म्याऊं ब्लॉक के चितेरी और उसावां के वीरमपुर भदेली में कार्यक्रम हुआ। इनमें प्रदेश महासचिव ओमकार ¨सह ने कहा कि जिस तरह से भाजपा देश के भिन्न प्रदेशों में अपनी सरकार का दावा कर रही जिसमें ज्यादातर सिर्फ गठबंधन के रूप में चल रही है। उनका कलह भी सामने आने लगा। जम्मू कश्मीर में गटबंधन टूट गया, हो सकता है आने वाले दिनों में बिहार का गठबंधन भी टूट जाए।
भाजपा के जो सहयोगी दल है वे भी समझने लगे हैं कि भाजपा के पास विकास के नाम पर सिर्फ झूठ का घड़ा है वो भी अब भर चुका है। उसावां ब्लॉक प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कि अब भाजपा की नीयत का सबको पता चल चुका है और जनता ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने को तैयार है। म्याऊं ब्लॉक प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का विकास सिर्फ अपने घर बनवाने एवं अपने रिश्तेदारों की सरकारी नौकरियों में भर्ती एवं अपने खास लोगों को ठेके दे कर विकास का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आतिफ खान जख्मी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गौरव ¨सह राठौर ने किया। म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल शाक्य एवं उसावां ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में म्याऊं ब्लॉक के प्रभारी महेश शर्मा, उसावां ब्लॉक के प्रभारी मुन्नालाल सागर, शफी अहमद, रफत अली खान, रामप्रताप ¨सह, ठाकुर ओमेंद्र ¨सह, रामदास शाक्य, इदरीश खान, शफी खान, सुखराज कश्यप आदि मौजूद रहे।