Move to Jagran APP

मनमोहक नृत्य और गायन से बच्चों ने बांधा समां

बदायूं गौरव महोत्सव के लिए पालिका सभागार में ऑडीशन का कार्यक्रम हुआ। संस सह

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 07:03 PM (IST)
मनमोहक नृत्य और गायन से बच्चों ने बांधा समां
मनमोहक नृत्य और गायन से बच्चों ने बांधा समां

फोटो 31 बीडीएन - 59 - बदायूं गौरव महोत्सव के लिए पालिका सभागार में हुआ ऑडीशन संस, सहसवान : शकील बदायूंनी स्मृति क्लब एवं बदायूं गौरव क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले बदायूं गौरव महोत्सव के विशेष सत्र प्रथम शकील बदायूंनी स्मृति महोत्सव के लिए नगर पालिका के सामुदायिक हाल में प्रतियोगियों का ऑडीशन लिया गया।

loksabha election banner

महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा, बालीवुड एक्टर राजा खान, संयोजक अंसार हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऑडीशन में प्रमोद इंटर कॉलेज, पन्ना लाल नगर पालिका इंटर कॉलेज, आदर्श बाल विद्यालय, रफत पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन आदि के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक अंसार हुसैन ने कहा कि शकील बदायूंनी ने जिले का नाम भारतवर्ष में ही नहीं पूरी दुनिया में रोशन किया। बदायूं गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूंनी जैसी हस्ती सदियों में एक बार ही जन्म लेती है। निर्णायक मंडल में शामिल राजा खान, डांसर दिव्यांशी गुप्ता, पुष्पेन्द्र मिश्रा, रफत खान, प्रशांत राज आर्य, हिमांशु गुप्ता ने बच्चों की सराहना की और महोत्सव के लिए कलाकारों का चयन किया। प्रतिभागियों में चंचल, कुमकुम, प्रियंका, राजा कुरैशी, इमरान सैफी, आजम अंसारी, सोनम कश्यप, हिफा कमर, जिले अना अमीर की प्रस्तुति को बहुत सराहा गया। इस मौके पर पुष्पेंद्र मिश्रा, रफत खान, रितुराज खुसारिया, मुज्तबा हसन, प्रशांत आर्य, हिमांशु गुप्ता, दयाराम वेदपंथी आदि मौजूद रहे। संचालन कमर जमशेद ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक अंसार हुसैन ने आभार व्यक्त किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.