यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिसौली में बुखार आने से मासूम समेत दो की मौत
क्षेत्र में बढ़ रहे बुखार के प्रकोप से एक मासूम और एक किशोरी की मौत हो गई।

संस, बिसौली : क्षेत्र में बढ़ रहे बुखार से प्रकोप से एक मासूम और एक किशोरी की मौत हो गई। इधर, दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी बुखार की चपेट में है। गांव जैतपुर में 17 वर्षीय वैष्णवी पुत्री राजीव शर्मा पिछले एक सप्ताह से मलेरिया की चपेट में थी। शुक्रवार को वैष्णवी ने दम तोड़ दिया। इस गांव में बुखार से एक दर्जन बच्चे बीमार है। गांव वालों का कहना है कि गांव में चारों ओर घूर पड़े हैं। इसके कारण संक्रामक रोग पनप रहे हैं। इधर, गांव मई में बुखार की चपेट में आने पर धर्मदास जाटव का नौ वर्षीय पुत्र अरूण ने दम तोड़ दिया। उसका भाई वरूण भी बुखार की चपेट में है। अरूण को भी तीन दिनों से बुखार आ रहा था। इस गांव में भी एक दर्जन बच्चे बुखार की चपेट में हैं। गांव में सोनू, राकेश, प्रदीप और पप्पू आदि बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। गांव वालों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष है।
