विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीका लगने के बाद मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 01:41 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 01:42 AM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : एएनएम द्वारा बीसीजी का टीका लगाने के कुछ ही देर बाद एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने एक्सपायर डेट का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर थाने जाकर हंगामा काटा। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मैथरा निवासी जितेंद्र भदौरिया की एक माह की बेटी को गांव मे तैनात एएनएम ओमकुमारी ने रविवार को बीसीजी का टीका लगाया था। परिजनों का कहना है कि टीका लगते ही मासूम के हाथ में सूजन आ गयी। वह जोर जोर से रोने लगी। कुछ समय में ही उसका शरीर नीला पड गया। परिजन यहां अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन एएनएम पर एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसी इंजेक्शन की वजह से उनकी बच्ची की मौत हुई है। पहले परिजन सीएचसी गए और बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने उन्हें समझाकर वापस लौटाया।

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डा.राजवीर गंगवार का कहना है कि एएनएम ने उसी बायल से चार और बच्चों को टीका लगाया था। अगर टीके में कमी होती तो दूसरे बच्चे भी प्रभावित होते। उन्होंने कहा कि बीसीजी के टीके में ऐसी कोई आशंका नहीं रहती। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप को उन्होंने निराधार बताया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर