सोच और नजरिया बदलिए, नहीं होंगे सड़क हादसे
वाहन चालकों को चाहिए कि अपनी सोच और नजरिया दोनों को थोड़ा बदलें, इसके बाद सड़क हादसे कम हो जाएंगे।
बदायूं : वाहन चालकों को चाहिए कि अपनी सोच और नजरिया दोनों को थोड़ा बदलें, इसके बाद सड़क हादसों में खुद व खुद गिरावट आने लगेगी। सोच यह बदलनी है कि नीचे मॉडल की गाड़ी भला अपनी गाड़ी को ओवरटेक कैसे कर गई। वहीं नजरिया यह बदलना होगा कि अगर आगे भारी या बिना इंजन का कोई वाहन चल रहा है तो यह मानकर चलें कि वह वाहन कभी भी पीछे लौट सकता है। फिर चाहें वह ओवरब्रिज की एप्रोच रोड पर हो या फिर रेलवे क्रॉ¨सग की एप्रोच रोड। इन वाहनों से हमेशा अपना वाहन उचित दूरी पर चलाएं और ओवरटेक करने से पहले यह परख लें कि हमारा वाहन ओवरटे¨कग की स्थिति में है या नहीं। इसके बाद फैसला लेंगे तो निश्चित ही हादसों का ग्राफ कम हो जाएगा। यह वक्तव्य हैं जागरण के प्रश्न पहर में पहुंचे अतिथि सीओ ट्रैफिक भूषण वर्मा के। सीओ ट्रैफिक ने जहां लोगों को उनके सवालों के जवाब दिए, वहीं उन्हें सुरक्षित यातायात के टिप्स भी दिए गए।
सवाल : नाबालिग बच्चे अक्सर बाइक और कार चलाते देखे जाते हैं। यह बच्चे नियंत्रण से ज्यादा रफ्तार पर भरोसा रखते हैं। जबकि इनके पास ड्राइ¨वग लाइसेंस भी नहीं होता। - वीपी मिश्रा, पटियाली सराय
जवाब : स्कूलों में जाकर नाबालिगों को वाहन न चलाने की नसीहत दी जा रही है। इसके बाद भी अगर बच्चे मिलते हैं तो उनके वाहनों का चालान करके उनके अभिभावकों से जुर्माना वसूला जाएगा। सवाल : गांव के आसपास हमेशा जाम के हालात बने रहते हैं। जबकि पुलिस चौकियों पर तैनात सिपाही जाम खुलवाने की जगह डग्गामारों से वसूली करते दिखते हैं।
- सोमेंद्र चौहान, बरायमय खेड़ा
जवाब : जाम खुलवाने और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। जिले भर के हाइवे पर यह टीम सक्रिय रहकर जाम से निजात दिलाएगी। सवाल : उझानी के बाजार में अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं, पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। - रामबाबू, ज्यौरा पारवाला
जवाब : वहां के जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण है। पहले इस इलाके का अतिक्रमण व्यापारियों के साथ बैठक करके खत्म किया जाएगा। सवाल : हमारा गांव तहसील बिल्सी से तीन किलोमीटर दूर है, जबकि टेंपो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। - एसके मिश्रा, सिमर्रा भोजपुर
जवाब : इलाके के टेंपो चालकों की यूनियन के अध्यक्ष से वार्ता करके इस मुद्दे को सुलझाया जाएगा। सवाल : कुछ लोग चौपहिया वाहनों में खुलेआम हूटर बजाते हुए तेज गति मे भगाते हैं, इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। - असलम, शहबाजपुर
जवाब : ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके खिलाफ अभियान चलाकर हूटर निकलवाए जाएंगे। जुर्माना भी डाला जाएगा। सवाल : अक्सर पुलिस चे¨कग के दौरान नागरिकों से बदसलूकी करती है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का क्या प्रावधान है। - विपिन, लोचीनगला
जवाब : पुलिस को चे¨कग का पूरा अधिकार है लेकिन बदसलूकी का अधिकार किसी को नहीं दिया गया है। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो सीधे उसकी शिकायत करें।