चंडीगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत
आठ दिन पहले कस्बा से नई नवेली दुल्हन के साथ चंडीगढ़ गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
सैदपुर : आठ दिन पहले कस्बा से नई नवेली दुल्हन के साथ चंडीगढ़ गए कस्बा के युवक की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। महज शादी के 19 दिन बाद ही नवेली दुल्हन विधवा हो गई। कस्बे के मुहल्ला अशरफनगर बड़ा ताकिया के रहने वाले शाकिर शाह ने अपने बेटे अनीस 22 की 29 जून को सिरौली निवासी कल्लू शाह की बेटी अरमाना के साथ शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद ही शाकिर शाह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ गए थे। साथ में नई दुल्हन भी गई। उसके पिता भी वहां मेहनत मजदूरी करते थे। रविवार को अनीस चंडीगढ़ में ही रह रहे अपने ससुर से मिलने गया था। पत्नी से मिलकर वह बाइक से घर वापस जा रहा था। जहां किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिवार के लोग उसके शव को लेकर यहां पहुंचे।