कैश न मिलने पर शादी में बिफरा दूल्हा
शहर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शादी में बरात चढ़ने के दौरान नकदी न मिलने पर दूल्हा बिफर गया।
बदायूं : शहर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शादी में बरात चढ़ने के दौरान नकदी न मिलने पर दूल्हा बिफर गया और उसने शादी से इन्कार कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस भी मंडप में आ गई। दोनों पक्षों का समझौता कराया। इसके बाद देर रात यह शादी संपन्न हुई। शहर में इसकी चर्चा है।
सदर कोतवाली इलाके के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती की शनिवार को शादी थी। बरात पीलीभीत के थाना बीसलपुर इलाके के शांति बिहार से आई थी। बरात चढ़ने के दौरान दूल्हे ने अपने साले से दहेज की बची हुई रकम के बारे में जानकारी मांगी तो उसने फिलहाल रकम न होने की बात कह दी। इस पर दूल्हा भड़क गया और शादी तोड़ने की बात कहने लगा। कहासुनी बढ़ने पर किसी ने यूपी 100 को जानकारी दे दी। पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सुनने के बाद उन्हें कोतवाली ले आई। सदर कोतवाली पुलिस ने पूरा प्रकरण सुनने के साथ ही दोनों पक्षों को समझाया। बाद में पुलिस बैंक्वेट हाल भी पहुंची और दोनों पक्षों की रजामंदी से शादी की रस्में पूरी कराई। वर्जन
- दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है। दोनों ही पक्ष शादी को राजी थे। वहीं दूल्हे ने भी किसी तरह की रकम की बात से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष ने भी कोई तहरीर नहीं दी और शादी कराने की बात कही। इस पर समझौते के बाद शादी करा दी।
ओमकार ¨सह, सदर कोतवाल