हादसे से पहले भी कई बार अनियंत्रित हुई थी कार
गांव कुनार के पास रविवार सुबह जो हुआ। उसकी कल्पना करने से ही सभी की रूह कांप उठती है। हादसे के शिकार हुए पांचों नौजवान आपस में गहरे दोस्त थे। एक बार सेना में भर्ती देख भी चुके थे। कोई रेस तो कोई अन्य वजह से मामूली नंबरों से भर्ती होने से रह गए थे। इसलिए इस बार कड़ी मेहनत से तैयारी शुरू की।
जेएनएन, बदायूं : गांव कुनार के पास रविवार सुबह जो हुआ। उसकी कल्पना करने से ही सभी की रूह कांप उठती है। हादसे के शिकार हुए पांचों नौजवान आपस में गहरे दोस्त थे। एक बार सेना में भर्ती देख भी चुके थे। कोई रेस तो कोई अन्य वजह से मामूली नंबरों से भर्ती होने से रह गए थे। इसलिए इस बार कड़ी मेहनत से तैयारी शुरू की। उन्हें उम्मीद थी कि वह इस फौजी बन जाएंगे। मगर कुदरत को यह मंजूर नहीं था। रविवार को हुए हादसे में तीन की मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हुए हैं। उनके हाथ-पैर में भी कई फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं। इससे उनका भी सेना में भर्ती होना मुश्किल है।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने इतना खौफनाक मंजर जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा। एक पल में बेकाबू कार ने पांचों को ऐसे टक्कर मारी। वह हवा में काफी ऊंचाई तक उड़ते हुए दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर तमाम गांव की भीड़ जुटी तो हर कोई गुस्से में था। राहगीरों ने बताया कि बदायूं से जाते समय कार कई जगह बेकाबू हुई थी। कुछ राहगीर भी उसकी चपेट में आने से बचे थे। लेकिन, कार की रफ्तार में कमी नहीं आई। कार में सवार मुहम्मद आरिफ और सैफ खान निवासी सराय थाना कोतवाली जिला सम्भल पर भी भीड़ हमलावर होने वाली थी। मगर कुछ लोगों ने समझाकर भीड़ को शांत कर दिया। इंसेट ..
एक घंटे में आठ किमी का सफर तय कर सकी वजीरगंज पुलिस
संसू, सिलहरी : हादसा के स्थान से वजीरगंज थाने की दूरी महज आठ किलोमीटर है। राहगीरों ने हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। इससे वहां जुटे लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने हाईवे पर जाम लगाया। हादसे की सूचना पर लेटलतीफी से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। एक साथ पहुंचे तीन शव तो रो पड़ा कुनार गांव
संसू, सिलहरी : पुलिस एक साथ तीनों के शवों को लेकर गांव में पहुंची तो कुनार गांव के सभी लोग रो पड़े। तीन जवान मौतों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों की अंत्येष्टि गांव के पास श्मशान घाट पर की गई।