Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री ने श्रमिकों को बांटी 2.87 करोड़ की सौगात, 524 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 63 को व्हील चेयर

जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के तहत 3246 श्रमिकों को दो करोड़ 87 लाख 65 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके अलावा सैकड़ों दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए जिनमें 526 को ट्राईसाइकिल 63 को फोल्डिंग व्हील चेयर और 1110 बैसाखी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 12:09 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:28 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने श्रमिकों को बांटी 2.87 करोड़ की सौगात, 524 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 63 को व्हील चेयर
कैबिनेट मंत्री ने श्रमिकों को बांटी 2.87 करोड़ की सौगात, 524 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, 63 को व्हील चेयर

बदायूं, जेएनएन : जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के तहत 3246 श्रमिकों को दो करोड़ 87 लाख 65 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके अलावा सैकड़ों दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें 526 को ट्राईसाइकिल, 63 को फोल्डिग व्हील चेयर और 1110 को बैसाखी दी गई। इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कैबिनेट मंत्री ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

loksabha election banner

श्रम, समन्वय एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं कि देश व प्रदेश में खुशहाली आए। शीघ्र ही श्रम विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का विशाल कार्यक्रम जिले में आयोजित कराया जाएगा। 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग की स्थिति में मोटर युक्त ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। जिसकी कुल लागत 37 हजार रुपये होगी। इसमें 12 हजार रुपये लाभार्थी को देने होंगे। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने निर्णय लिया है कि इस प्रकार के जितने भी लाभार्थी होंगे, उनके अंशदान की धनराशि वह अपनी सांसद निधि से भुगतान करेंगी और लाभार्थी को निश्शुल्क मोटर युक्त ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि ईश्वर ने यदि दिव्यांगजनों को शारीरिक रूप से कमजोर बनाया है तो मानसिक रूप से सशक्त भी बनाया है। दिव्यांगजन अपने हौसले बुलंद रखें, सरकार उनके साथ है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं बिना भेदभाव के संचालित कर गरीबों को लाभांवित किया जा रहा है। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों को हौसला बढ़ाने के लिए सहायक उपकरण देने के साथ ही अन्य कई योजनाएं संचालित की हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करते हुए प्रदेश में खुशहाली एवं सम्पन्नता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 2002 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के साथ ही अन्य विभागों सहित 8000 लाभाíथयों को इस कार्यक्रम में लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पांच लाख दस हजार किसानों का डाटा ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। एक लाख 80 हजार किसानों की किसान सम्मान निधि की धनराशि जिले को प्राप्त हो चुकी है। इस अवसर पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ निशा अनंत, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, अशोक भारती, डीपी भारती, जेके सक्सेना, दयाराम व्यास आदि मौजूद रहे। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया।

किसको क्या मिला लाभ : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं एलिम्को की ओर से 2002 लाभाíथयों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के 16, शिशु, मातृत्व बालिका सहायता योजना के 102 एवं चिकित्सा सहायता योजना के 392 कुल 510 लाभाíथयों को 3428000 रुपये की धनराशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना, दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन, प्रोवेशन विभाग द्वारा संचालित विधवा पेंशन के भी स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

दिव्यांगों को क्या-क्या मिले उपकरण : जिले के 524 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 63 फोल्डिग व्हील चेयर, 6 सीपी चेयर, 1100 बैशाखी, 37 वॉकिग स्टिक, 2 ब्रेल स्लेट, 2 ब्रेल किट, 13 ब्रेल केन, 19 स्मार्ट केन, 98 श्रवण यंत्र, 25 एमएसआइडी किट, 13 रोलेटर, 5 डीजी प्लेयर, 95 कैलीपर सहित 14 प्रकार के 2002 सहायक उपकरण वितरित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.