यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दाल व्यापारी की नोएडा में डेंगू से मौत

बदायूं : पापड़ गांव के युवा दाल व्यापारी की नोएडा में डेंगू बुखार से निजी अस्पताल में मौत हो गई। देरशाम शव गांव लाया गया। शव आने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी रामेश्वर दाल गुप्ता के पुत्र सोनी गुप्ता (35) नोएडा में दाल का काम करता था। सोनी अपनी पत्नी बच्चों के साथ घर भी आते रहते थे। करीब आठ दिन पहले सोनी गुप्ता की तबियत खराब हुई। अचानक बुखार आया तो सोनी अस्पताल में दवाई लेने गए। जहां डाक्टर ने जांच के बाद डेंगू मच्छर के काटने से बुखार की पुष्टि की। इसके बाद सोनी अस्पताल में भर्ती हो गए। सूचना मिलने पर गांव से परिवार के लोग भी नोएडा पहुंच गए। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे सोनी का निधन हो गया। शव जब घर पर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
