घर में लगी आग, मवेशी जिदा जले
अंबियापुर ब्लाक के गांव दिधौनी में शनिवार रात एक बजे लोचनराम के घर में आग लग गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM (IST)
बिल्सी : अंबियापुर ब्लाक के गांव दिधौनी में शनिवार रात एक बजे लोचनराम के घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक भैंस समेत तीन बकरी और एक पड़िया जिदा जल गईं। वहीं दो भैंस बुरी तरह झुलसी हैं। घर में रखा सामान कपड़े, व अनाज आदि भी जला है। भुक्तभोगी के मुताबिक आग से दो लाख की संपत्ति जली है। गांव वालों ने निजी संसाधनों से बमुश्किल आग पर काबू पाया। रविवार सुबह हल्का लेखपाल ने घटनास्थल का मुआयना किया। भुक्तभोगी ने बताया कि हादसे के वक्त परिवार के राजीव कुमार, अंकुर कुमार, अरविद कुमार, कन्यावती, गुड्डू देवी, रूपबती, रेनू आदि 10 लोग सो रहे थे। अगर जाग न होती तो जनहानि भी हो सकती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें