मुहल्लों और कालोनियों में जलाया गया रावण
दशहरा पर रामलीला कमेटी को तो रावण दहन की अनुमति नहीं मिली। विद्या कृष्णा कालोनी में बच्चों ने रावण बनाया और शाम के समय बड़ों के साथ पार्क में दहन किया। लोक निर्माण परिवार सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति ने मधुवन कालोनी में पुतला दहन किया। ब्राह्मण महासभा ने भगवान शिव भगवान श्रीराम व रावण की पूजा की।
जेएनएन, बदायूं : दशहरा पर रामलीला कमेटी को तो रावण दहन की अनुमति नहीं मिली। विद्या कृष्णा कालोनी में बच्चों ने रावण बनाया और शाम के समय बड़ों के साथ पार्क में दहन किया। लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति ने मधुवन कालोनी में पुतला दहन किया। ब्राह्मण महासभा ने भगवान शिव, भगवान श्रीराम व रावण की पूजा की।
संस, बिल्सी : बिल्सी आर्य युवक परिषद की वेबीनार से गोष्ठी हुई। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि वैछिक काल से ही भारतीय संस्कृति वीरता व शौर्य की उपासक रही है। संसू, कुंवरगांव : गायत्री शक्तिपीठ में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गायत्री यज्ञ हुआ।