मुर्गी फार्म में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
मूसाझाग थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर सुलहरा में मुर्गी फार्म में आग लग गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 12:01 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:01 AM (IST)
सिलहरी : मूसाझाग थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर सुलहरा में मुर्गी फार्म में आग लग गई। हादसे में करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
मोहम्मद नगर सुलहरा में वीरेंद्र का सनराइज मुर्गी फार्म है। रविवार रात को अचानक इसमें आग लग गई। इसमें मुर्गा दाना, चारपाई, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग की लपटें उठने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वीरेंद्र ने बताया कि करीब डेढ़ रुपये का नुकसान हुआ है। आगजनी की जानकारी राजस्व विभाग को भी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें