पशुशाला में लगी आग, पांच पशुओं की मौत
एक ग्रामीण के घर के सामने बनी पशुशाला में अचानक आग लगने से पांच पशुओं की मौत हो गई।
सहसवान : एक ग्रामीण के घर के सामने बनी पशुशाला में अचानक आग लगने से पांच पशुओं की मौत हो गई। जबकि एक पड़िया झुलस कर घायल हो गई। आग में हजारों रुपये का अनाज और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। तहसील प्रशासन ने क्षति का आंकलन किया।
हादसा रविवार रात करीब 11 बजे तहसील क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता के मजरा सुकर्रा में हुआ। ज्ञान ¨सह पुत्र शोभाराम के घर के सामने बनी पशुशाला में उसके और गांव के ही भूरे पुत्र रूस्तम के पशु बंधे हुए थे। रात में अचानक पशुशाला में आग लग गई। जागे ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पशुशाला में बंधी ज्ञान ¨सह की तीन भैंस, भूरे की एक भैंस एक पड़िया जलकर मर चुकी थी। ज्ञान ¨सह की एक पडिया झुलस कर घायल हो गई। साथ ही वहां रखा हजारों रुपये का अनाज और घरेलू सामान भी जल गया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक महेंद्र ¨सह और हल्का लेखपाल अमित कुमार ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया और तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी।