अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
थाना क्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी हरिओम का बेटा पप्पू (32) शुक्रवार को बाइक से इस्लामनगर जा रहा था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:02 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:02 AM (IST)
उघैती : थाना क्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी हरिओम का बेटा पप्पू (32) शुक्रवार को बाइक से किसी काम से इस्लामनगर गया था। वहां से रात को घर लौटते वक्त पिवारी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की खबर पर पहुंची एंबुलेंस से पुलिस उसे पीएचसी इस्लामनगर ले गई। वहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर रात पुलिस पप्पू को लेकर आई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं परिवार वालों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की तहरीर पुलिस को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें