अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मुरादाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शनिवार शाम एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 12:31 AM (IST)
सिलहरी : मुरादाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शनिवार शाम एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। थाना सिविल लाइंस इलाके के गांव सिरसा ठेर निवासी रामकिशोर (25) पेशे से ड्राइवर था। शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वह बदायूं से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में नवादा के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला। हादसे में रामकिशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें