बबूल के पेड़ से फंदे पर झूलती मिली युवक की लाश
घर से निकले एक किशोर की लाश दूसरे दिन गुरुवार सुबह गांव से दूर पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।
बिल्सी : घर से निकले एक किशोर की लाश दूसरे दिन गुरुवार सुबह गांव से दूर पेड़ पर फंदे से झूलती हुई मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत हैंगिंग से होने से पुष्टि हुई। पुलिस ने इत्तेफाकिया मामला दर्ज हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव डढूमर में रहने वाले हरिराम का 18 साल का बेटा अशोक होल्कर बुधवार शाम घर से निकला था। जबकि रातभर वापस नहीं लौटा। इधर, दूसरे दिन गुरुवार सुबह गांव वालों को अशोक की लाश गांव के ही श्रीकृष्ण के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फंदे से झूलती मिली। परिजनों की सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पहुंच पुलिस ने शव को उतरा और पोस्टमार्टम को भेज दिया। अशोक ने दीपावली के पर्व पर आत्महत्या क्यों की, इस सवाल का जवाब परिवार वाले नहीं दे पा रहे हैं। इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि छानबीन की जा रही है।