युवक को पीटकर किया अधमरा
जेएनएन बिसौली (बदायूं) पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक क
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:01 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 12:01 AM (IST)
जेएनएन, बिसौली (बदायूं) : पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक को अधमरा कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर की बद्रीप्रसाद कॉलोनी में हिमांशु सिंह रहते हैं। वह मूल रूप से भगवतीपुर के रहने वाले हैं। उनकी गांव में दबंगों से कुछ रंजिश चल रही है। शुक्रवार की रात को आधा दर्जन हमलावर लाठी डंडे लेकर हिमांशु के घर पहुंच गए। दरवाजा खुलते हुए उन्होनें हिमांशु को बाहर खींच लिया। जब तक कॉलोनी वाले कुछ समझ पाते तब तक हमलावार पीटकर चले गए। घायल स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए चले गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें