Move to Jagran APP

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी की आंधी को सुनामी में बदला : भवानी Badaun News

ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही मोदी की आंधी को सुनामी में बदला।

By Edited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 01:09 PM (IST)
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी की आंधी को सुनामी में बदला : भवानी Badaun News
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी की आंधी को सुनामी में बदला : भवानी Badaun News
बदायूं, जेएनएन : दातागंज में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के आवास पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार पूरे बहुमत से बनी है। लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी को केवल कार्यकर्ताओं के मेहनत, लगन, अथक प्रयास के चलते ही लोकसभा चुनाव सुनामी में बदला गया। कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जी जान से जुट जाएं। घर-घर जाकर जाकर सदस्यता अभियान चलाएं। लोकसभा के चुनाव में आंवला क्षेत्र की सीट को विजयी बनाने में सबसे ज्यादा अहम योगदान देने के लिए विधायक राजीव कुमार सिंह की मेहनत की भी सराहना की। विनोद अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, विजय कुमार सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.