Move to Jagran APP

उप चुनाव :: बिसौली और इस्लामनगर में भी लहराया भगवा

बिसौली और इस्लामनगर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को उप चुनाव के दौरान मतदान हुआ। दोनों ही सीटों पर भगवा लहरा गया। बिसौली में भाजपा के अमित पाठक और इस्लामनगर में अनुपमा को मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि दोनों सीटों पर सपा के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। उसके तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए गए। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 12:04 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 12:04 AM (IST)
उप चुनाव :: बिसौली और इस्लामनगर में भी लहराया भगवा
उप चुनाव :: बिसौली और इस्लामनगर में भी लहराया भगवा

जागरण संवाददाता, बदायूं-बिसौली : बिसौली और इस्लामनगर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को उप चुनाव के दौरान मतदान हुआ। कराया गया। दोनों ही सीटों पर भगवा लहरा गया। बिसौली में भाजपा के अमित पाठक और इस्लामनगर में अनुपमा को मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि दोनों सीटों पर सपा के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। उसके तत्काल बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए गए। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। अमित ने रामवीर को 42 मतों से किया पराजित

loksabha election banner

बिसौली में भाजपा के अमित पाठक नेअपने प्रतिद्वंदी सपा के रामवीर सिंह यादव को 42 मतों से पराजित करके ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा किया। यहां 84 में से 82 वोट पड़े। जिनमें अमित पाठक को 55, रामवीर सिंह यादव एडवोकेट को 13 वोट मिले, जबकि 14 मत निरस्त हुए। जीत की घोषणा के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जुलूस निकला। अमित पाठक ने कहा कि यह विजय चार साल पहले मिलनी थी। उनका पूरा ध्यान विकास कार्याें पर ही रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य, पूर्व विधायक दयासिधु शंखधार, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक और दुर्गेश वाष्र्णेय, पंकज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

चौदह वोट निरस्त होने की रही चर्चा

बीडीसी के साथ एक सहायक होने के बाद भी 14 वोट निरस्त होना चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, तीसरी प्रत्याशी विनीता पाठक ने स्वयं के लिए अपना वोट भी नहीं डाला। विनीता पाठक अमित पाठक की पत्नी हैं। नौ साल बाद फिर पाठक परिवार

नौ साल बाद पाठक परिवार को ब्लॉक प्रमुख मिला है। ब्लॉक की राजनीति में 40 साल तक हावी रहा यह परिवार पिछले नौ सालों से हासिए पर चला गया था। 1967 में बिसौली और इस्लामनगर, दोनों का एक ही ब्लॉक प्रमुख होता था, उस समय प्रेमनारायण पाठक प्रमुख चुने गए। 1971 में भी वह दोबारा प्रमुख बने। 1971 और 1976 में राजेंद्र पाठक निर्वाचित हुए। 1982 और 88 में वीरेंद्र पाठक प्रमुख चुने गए। इसके बाद उनके पुत्र कुशेंद्र पाठक ब्लॉक प्रमुख बने। 1911 में कुशेंद्र पाठक के ब्लॉक प्रमुख पद से हटने के बाद सपा की श्रीवती यादव 9 वर्षों तक प्रमुख रहीं। एक बार पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य की पत्नी श्रीवती मौर्य भी प्रमुख रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.