सपा-बसपा गठबंधन से बौखला गए भाजपा नेता : धर्मेद्र
सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा के नेता बौखला गए हैं।
बदायूं : सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा के नेता बौखला गए हैं। इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आएगा वैसे-वैसे भाजपा के नेता देश की जनता को गुमराह करने के लिए नित नये षडयंत्र रचेंगे। जनता इनकी जुम्लेबाजी को पूरी तरह से समझ चुकी है, अब चुनाव में भाजपा नेताओं को आईना दिखाने का कार्य करेगी।
मूसाझाग गांव में जिला सचिव बलबीर यादव की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में देश व प्रदेश का किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े समाज का हर वर्ग केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से बुरी तरह से त्रस्त है। गन्ना व आलू का किसान पिछले भुगतान के अभाव में भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। मोद प्रकाश पाल ने कांग्रेस छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद ने यासीन गद्दी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने यासीन गद्दी को प्रदेश सचिव का मनोनयन पत्र सौंपा। विधानसभा क्षेत्र बिसौली के अध्यक्ष रामवीर ¨सह यादव ने केके पाल को विधानसभा महासचिव मनोनीत किया। संचालन गुलफामन ¨सह यादव व भानु प्रकाश ने किया। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सलीम अहमद, भूपेंद्र ¨सह दद्दा, प्रेमपाल ¨सह यादव, अवनीश यादव, कैप्टन अर्जुन, देवेंद्र यादव प्रमुख, ओमवीर ¨सह, देवेंद्र शाक्य, सलीम अहमद, वसीम अंसारी, शकील अंसारी, स्वाले चौधरी, राजू यादव, अवधेश यादव, विपिन यादव मौजूद रहे।