भाजपा सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को किया मजबूत : राजपूत
भाजपा के ब्रज क्षेत्र संयोजक पंचायत चुनाव हेमंत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव की रणनीति तय गई। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विकास की दृष्टि से भी पंचायत चुनाव की अहम भूमिका होती है।
जेएनएन, बदायूं : भाजपा के ब्रज क्षेत्र संयोजक पंचायत चुनाव हेमंत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव की रणनीति तय गई। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विकास की दृष्टि से भी पंचायत चुनाव की अहम भूमिका होती है। आज सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को बहुत मजबूत बना दिया है। ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत को विकास के लिए अलग-अलग फंड दिया जा रहा है। पार्टी पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगी। वर्तमान में वोट बढ़ाने का काम चल रहा है हमारे सभी कार्यकर्ता सरकार द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ के साथ मिलकर वोट बढ़ाने में जुटें। जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि जिले में 51 जिला पंचायत वार्ड व 15 ब्लाक हैं सभी ब्लॉक केंद्रों पर व जिला पंचायत वार्ड पर संयोजक बनाकर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संचालन जिला महामंत्री सह संयोजक पंचायत चुनाव सुधीर श्रीवास्तव ने किया। बैठक में राहुल सिंह, वीरपाल पाल, महेश चंद्र शर्मा, भरत शर्मा, केपी सिंह, मनोज सिंह, बुधपाल सिंह, राकेश दीक्षित, विनोद पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।