भाजपा और सपा के तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
जेएनएन बदायूं विधानसभा चुनाव में सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 43 लोगों ने पर्चा खरीदा। दातागंज से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह बब्बू सहसवान से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव और शेखूपुर से सपा उम्मीदवार हिमांशु यादव ने पर्चा दाखिल किया। अभी तक सिर्फ छह लोगों ने नामांकन कराया है जबकि नामांकन के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा हुआ है।
जेएनएन, बदायूं : विधानसभा चुनाव में सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 43 लोगों ने पर्चा खरीदा। दातागंज से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह बब्बू, सहसवान से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव और शेखूपुर से सपा उम्मीदवार हिमांशु यादव ने पर्चा दाखिल किया। अभी तक सिर्फ छह लोगों ने नामांकन कराया है, जबकि नामांकन के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा हुआ है।
सोमवार को दूसरे दिन नामांकन कराने दातागंज से विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है। सहसवान से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि सहसवान सीट पर सपा का कब्जा है। क्षेत्र के मतदाताओं से उनके परिवार और पार्टी का व्यक्तिगत जुड़ाव है। मीडिया के सवाल उठाने पर कि बाहुबली डीपी यादव भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं के जवाब में कहा कि बाहुबलियों को जनता नकार चुकी है। शेखूपुर से सपा के हिमांशु यादव ने नामांकन कराने के बाद कहा कि हर वर्ग का पूरा समर्थन मिल रहा है। इन्होंने खरीदे पर्चे
वहीं, बिसौली सीट के लिए जयपाल सिंह, अनिल प्रकाश एवं हरि प्रकाश ने पर्चे खरीदे। सहसवान सीट क लिए धर्मपाल, प्रवेश कुमार, उमलेश, कुनाल यादव, मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन ने पर्चे खरीदे। बिल्सी सीट के लिए मुहम्मद शाकिर, मीर हादी उर्फ बाबर मियां, वीरपाल सोलंकी, डा. अलंकार सिंह, राजबाला, अंकित चौहान, विमल कृष्ण अग्रवाल, नीलांशू अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, सुमन, विशेष कुमार, उदयवीर सिंह, शिल्पी मौर्य एवं राजू ने पर्चे खरीदे हैं। बदायूं सीट के लिए रईस अहमद, रजनी सिंह, रितेश कुमार, उस्मान गद्दी, राजेश कुमार सिंह, यतेंद्र सिंह, अनामिका, अभिनव राज ने पर्चा लिया है। शेखूपुर सीट के लिए मोर सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह, अन्तु देवी, फरहा नईम और दातागंज सीट के लिए अवनीश कुमार, अर्जुन सिंह, सुभाष चंद्र, राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू, कृपा शंकर, प्रवण कुमार मिश्रा, जावेद अहमद, धर्मेंद्र कश्यप, शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने पर्चे खरीदे हैं। कड़ा पहरा रहा
नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा। मंगलवार को नामांकन होंगे। उसके बाद गणतंत्र दिवस है। फिर 27 और 28 जनवरी को नामांकन का मौका रहेगा।