सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 12:39 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:08 AM (IST)
बदायूं : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सोमवार रात एक युवक की मौत हो गई। थाना इस्लामनगर इलाके के गांव नगला बारहा निवासी उदयवीर (32) बाइक से इस्लामनगर से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सहसवान रोड पर बर्रई मोड़ के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे पीएचसी ले गई लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात को उसे जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है। इंस्पेक्टर अजय चाहर ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें