अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 12:28 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:07 AM (IST)
संसू, सिलहरी : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भोजपुरा निवासी तय्यब अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान भगवतीपुर भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तय्यब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें