विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में अवैध ब्लेड वाले तारों से कटा बाइक सवार का गला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Published: Sat, 30 May 2026 01:38 PM (IST)

ये तार आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए लगाए गए थे, और पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

कालीचरण का फाइल फोटो। स्रोत स्वजन

कालीचरण का फाइल फोटो। स्रोत स्वजन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र अलापुर (बदायूं)। बेसहारा पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत मालिक ने खतरनाक कदम उठाया, जिसने बाइक सवार की जिंदगी छीन ली। वह खेत के चारों ओर लगे ब्लेड वाले प्रतिबंधित तारों में उलझकर गिरे, फिर संभल न सके। ब्लेड वाले तार उनके गले पर तलवार की तरह चले। लहूलुहान अवस्था में उन्हें ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में मौत हो गई।

गांव चितौरा निवासी किसान कालीचरण गुरुवार सुबह को अलापुर कस्बा गए थे। स्वजन के अनुसार, वह रात को आंधी रुकने के बाद गांव लौट रहे थे। अलापुर और चितौरा के बीच अठर्रा मोड़ पर कुछ खेतों में प्रतिबंधित तार लगाकर हल्का करंट छोड़ा जाता है, जिससे बेसहारा पशु न आएं।

आंधी में खेतों के तार टूटकर सड़क पर आ गए थे। इससे अनजान कालीचरण अंधेरे में बाइक से चले आ रहे थे। अचानक उनकी बाइक तारों में उलझकर गिर गई।

अलापुर में बेसहारा पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत मालिक ने लगाए थे तार

कालीचरण छिटककर तारों पर ही गिरे, जिससे उनके गले पर गहरे जख्म हो गए। वह लहूलुहान अवस्था में कुछ देर बेसुध पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आरंभिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें बरेली ले जाया जा रहा था, मगर अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि कई खेतों में प्रतिबंधित तार लगे हैं, इन्हें हटाया जाए। अलापुर थाना प्रभारी माधौ सिंह विष्ट ने बताया कि कालीचरण की मौत का कारण खेतों में लगे तार थे। ब्लेड वाले तार लगाना या उनमें करंट छोड़ना गैरकानूनी है।

आंधी में टूटे तारों में उलझकर गिरा था युवक, गले पर गहरे जख्म

बटाई पर खेती करने वाले किसान पर मुकदमा हादसे में जान गंवाने वाले कालीचरण के पिता की ओर से थाना अलापुर में तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अठर्रा मोड़ के पास अतर सिंह की जमीन को इमलिया निवासी वीरपाल ने बटाई पर ले रखा है। वहीं पांच छह साल से इस जमीन पर खेती कर रहा है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात बिछी: सपा-भाजपा में सियासी घमासान, जातीय समीकरण होते हैं निर्णायक

यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान: बदायूं में भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, यहां देखें नए रूट

बांस के डंडों पर लोहे की तार लगाई हुई है

वीरपाल ने इस जमीन पर जानवरों से जाने से रोकने के लिए बांस के डंडों पर लोहे की तार लगाई हुई है। जो आंधी में उखड़ कर सड़क पर आ गए, जिनमें फंस कर उनके बेटे की बाइक गिर पड़ी। जिसमें उनके बेटे की गर्दन तार में फंस कर कट गई और उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा हरपाल भी घायल हो गया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।