विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में फर्जी बैनामे का बड़ा खेल: तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपाल समेत 8 पर FIR, कोर्ट के आदेश से हड़कंप

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:32 PM (IST)

बदायूं के सुजावली गाँव में फर्जी बैनामे के मामले में कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बदायूं। सहसवान से कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजावली में लावारिस भूमि के फर्जी बैनामे के मामले में कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। ग्राम प्रशासक ब्रह्मचारी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।

आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड बनवाकर और दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर जमीनों के बैनामे कराए गए और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से दाखिल खारिज भी करा दिया गया।

इस मामले में सुजावली पावड़ पुख्ता निवासी कुंवरपाल पुत्र रूपराम, लालाराम पुत्र रूपराम, नेत्रपाल पुत्र गुलफान, लालाराम उर्फ लालू पुत्र खुशीराम, जिला कासगंज के गांव कुम्हरौआ निवासी राजपाल पुत्र रामधुन, क्षेत्रीय लेखपाल अच्छेलाल, नायब तहसीलदार अनुराग, तहसीलदार हरीश चन्द्र को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर हरवीर सिंह को सौंपी है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की संपत्ति, होटल और 40 बीघा जमीन... फिर भी ले लिया PM आवास! बदायूं में 80 लाख का घोटाला, अब होगी रिकवरी