विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं मर्डर केस में बड़ा एक्शन: HPCL अधिकारियों के हत्यारोपितों की 11 दुकानों पर गरजा बुलडोजर, देखें तस्वीरें

Published: Tue, 17 Mar 2026 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2026 06:44 PM (IST)

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम अधिकारियों के हत्यारोपित अजय प्रताप सिंह की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई हुई। मंगलवार को उसकी ...और पढ़ें

अवैध न‍िर्माण पर चलता बुलडोजर

अवैध न‍िर्माण पर चलता बुलडोजर

HighLights

  1. सैजनी गांव में स्थित एक बीस बीघे के खेत की फसल भी जोतवाई, अन्य संपत्तियों की भी हो रही जांच

  2. दो दिन पहले दुकानों पर चस्पा हुआ था नोटिस, ताऊ व अन्य रिश्तेदारों के नाम करा दी अपनी जमीन

जागरण संवाददाता, बदायूं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा के हत्यारोपित अजय प्रताप सिंह की दुकानों पर मंगलवार को बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई। पहले दिन उसकी व उसके परिवार की 11 दुकानों का ध्वस्तीकरण करा दिया गया। इसके अलावा गांव में एक 20 बीघा खेत में खड़ी फसल की भी जोताई करा दी गई है।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.40.51 AM

वहीं गांव में स्थित बाजार में उनकी 53 दुकानों को खाली करा दिया गया है। इन दुकानों की भी नापजोख कराई जा रही है, माना जा रहा है कि जल्द ही इन पर भी बुल्डोजर चलेगा। दातागंज तहसील के गांव सैजनी में दोनों अधिकारियों के हत्यारोपित अजय प्रताप सिंह, उसके पिता राजेश सिंह की छह दुकानों पर नोटिस चस्पा कराया गया था। उन्हें जवाब देने और न देने पर दुकानों को गिराने की चेतावनी दी गई थी।

73943290

इसी क्रम में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ के के तिवारी, लेखपाल, कानूनगो व पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर लेकर सैजनी गांव पहुंची। अधिकारियों और बुलडोजर को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। सबसे पहले आरोपित अजय प्रताप सिह और उसके पिता राजेश सिंह की छह दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया।

73943203

इसी दौरान पाया गया कि सामने स्थित पांच दुकानें जो आरोपित के ताऊ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह की हैं, वह भी बिना नक्शे और पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बनी हैं। उनकी भी मौके पर नापजोख कराई गई और बाद में ध्वस्तर करा दी गईं। अधिकारियों ने ग्राम समाज की जमीन का नक्शा देख संदेह जताया कि सड़क किनारे जो दुकानें राकेश सिंह के मकान से सटकर बनी हैं, वह जमीन भी संदिग्ध है।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.40.50 AM 11

इस पर उन 53 दुकानों को भी खाली कराया गया, जबकि इनमें से 27 दुकानों को अगली कार्रवाई तक के लिए सीज कर दिया गया। अगर इनके कागज पूरे न मिले तो इन पर भी बुलडोजर चलना तय है। वहीं गांव में एक ग्राम समाज की जमीन पर आरोपित व उसके परिवार के लोगों ने 20 बीघा जमीन पर फसल कर रखी थी, वहां फसल को जोतवा कर खाली कराया गया।

73943420

इस दौरान हजरतपुर और डहरपुर मार्ग को बेरीकेडिंग लगाकर बंद करा दिया गया था। वहीं पांच थानों के करीब सौ से अधिक पुलिस कर्मियों को यहां तैनात किया गया था। दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह अब तक चिन्हित की गई संपत्ति के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी संपत्ति की जांच जारी है। अगर और भी जमीन आदि अवैध या कब्जाई हुई पाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें- बदायूं HPCL हत्याकांड: आरोपी के मोबाइल में छिपे कई राज, ढूंढने गई पुलिस तो परिवार भी मिला गायब